लखनऊ: अब समय पर मिलेगा सफाई कर्मियों को वेतन, नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से नगर निगम में लगे सफाई कर्मियों को अब समय से वेतन मिलेगा। पांच महीने तक वेतन न मिलने से कर्मचारी हड़ताल कर देते हैं जिससे सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। मंडलायुक्त को निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर मिले थे, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई …

लखनऊ। कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से नगर निगम में लगे सफाई कर्मियों को अब समय से वेतन मिलेगा। पांच महीने तक वेतन न मिलने से कर्मचारी हड़ताल कर देते हैं जिससे सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। मंडलायुक्त को निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर मिले थे, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी।

उन्होंने आउटसोर्सिंग पर लगे सफाई कर्मियों को समय से वेतन देने का नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया था। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने जोनल अधिकारियों को पत्र जारी कर सफाई कर्मियों की हाजिरी सत्यापन के बाद हर महीने वेतन जारी करने के निर्दश दिए हैं।

कार्यदायी संस्थाओं और ईको ग्रीन के माध्यम से सफाई और कूड़ा उठान में लगे सफाई कर्मी वेतन न मिलने से आए दिन हड़ताल कर देते हैं। जिससे शहर में कूड़ा डम्प हो जाता है। साथ ही राजधानी की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। पिछले महीने लखनऊ के खदरा, नक्खास, कश्मीरी मोहल्ला, इंदिरा नगर, पटेल नगर, सुरेन्द्र नगर, मुलायम नगर, पटेल नगर समेत कई इलाकों में सफाई व्यवस्था बिगड़ने पर स्थानीय पार्षदों ने शिकायत की थी। कर्मचारियों ने काम बंद कर नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों पर प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : नगर आयुक्त के आग्रह पर 11 अगस्त तक कार्य बहिष्कार स्थगित किया

संबंधित समाचार