बरेली: बीसलपुर से कछला जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी का पहिया दलदल मिट्टी में फंसा, डीजे संचालक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीसलपुर से कछला जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी का पहिया दलदल मिट्टी में चला गया, जिससे गाड़ी खंती में पलट गई। इस हादसे में मैक्स गाड़ी में बैठे डीजे संचालक के काफी चोट आई है वहीं बाकी अन्य लोग बाल बाल बचे हैं। जिला पीलीभीत के थाना बीसलपुर के कस्बा दुबे मोहल्ले में रहने …

बरेली, अमृत विचार। बीसलपुर से कछला जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी का पहिया दलदल मिट्टी में चला गया, जिससे गाड़ी खंती में पलट गई। इस हादसे में मैक्स गाड़ी में बैठे डीजे संचालक के काफी चोट आई है वहीं बाकी अन्य लोग बाल बाल बचे हैं। जिला पीलीभीत के थाना बीसलपुर के कस्बा दुबे मोहल्ले में रहने वाले रजत के रिश्तेदार ने बताया जल भरने के लिए मैक्स गाड़ी से जा रहे थे। तभी चौबारी के पास सामने से आ रही गाड़ी के पीछे कांवड़ियों के जत्थे को बचाने के लिए एक पहिया खंती में चला गया, जिससे मैक्स गाड़ी पलट गई। गाड़ी में बैठे आधा दर्जन लोग बाल बाल बचे जिसमें डीजे संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

‍वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती करवाया है जहां युवक का इलाज चल रहा है। वहीं जैसे ही इस घटना की सूचना युवक के परिवार के लोगों को मिली तो वह भी मौके पर पहंच गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: फर्जी प्रमाण पत्र से सफाईकर्मी ने निकाला लोन, कुछ महीने की किस्त अदा करने के बाद हुआ फरार

 

संबंधित समाचार