Commonwealth Games 2022 का आज चौथा दिन, वेटलिफ्टिंग में अजय-हरजिंदर से पदक की उम्मीद…मोहम्मद हुसामुद्दीन भी दिखाएंगे दम
बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (सोमवार) चौथा दिन है और भारत को सुनहरी कामयाबी की पूरी उम्मीद है। इस दिन 28 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। इनमें सबसे ज्यादा गोल्ड स्वीमिंग में होंगे। जिम्नास्टिक और जूडो में पांच-पांच गोल्ड और वेटलिफ्टिंग में तीन गोल्ड के लिए मुकाबले होंगे। वहीं तीसरे दिन भारत दो गोल्ड जीतकर …
बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (सोमवार) चौथा दिन है और भारत को सुनहरी कामयाबी की पूरी उम्मीद है। इस दिन 28 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। इनमें सबसे ज्यादा गोल्ड स्वीमिंग में होंगे। जिम्नास्टिक और जूडो में पांच-पांच गोल्ड और वेटलिफ्टिंग में तीन गोल्ड के लिए मुकाबले होंगे। वहीं तीसरे दिन भारत दो गोल्ड जीतकर छठवें नंबर पर आ गया है। ये सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है…
तैराकी:
पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई हीट 6 – साजन प्रकाश (शाम 3.51 बजे)
टेबल टेनिस:
पुरुष टीम सेमीफाइनल (रात 11.30 बजे)
मुक्केबाजी:
48-51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल (शाम 4.45 बजे)
54-57 किग्रा : मोहम्मद हुसामुद्दीन (शाम 6 बजे)
75-80 किग्रा: आशीष कुमार (मंगलवार को सुबह एक बजे)
साइकिलिंग:
महिला कीरेन पहला दौर – त्रियशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी ल्यूट (शाम 6.32 बजे)
पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट रेस क्वालीफाइंग – नमन कपिल, वेंकप्पा केंगलकुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह (शाम 6.52 बजे)
पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल – रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (रात 9.37 बजे)
महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल: मीनाक्षी (रात 9:37 बजे)
हॉकी:
पुरुष पूल बी – भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8.30 बजे)
भारोत्तोलन:
पुरुष 81 किग्रा – अजय सिंह (दोपहर 2 बजे) महिला 71 किग्रा – हरजिंदर कौर (रात 11 बजे)
जूडो:
पुरुषों का 66 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 – जसलीन सिंह सैनी (दोपहर 2.30 बजे से)
पुरुषों का 60 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 – विजय कुमार यादव (दोपहर 2.30 बजे से)
महिला 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल – सुशीला देवी लिकाबम (दोपहर 2.30 बजे)
महिला 57 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 – सुचिका तारियाल (दोपहर 2.30 बजे से)
स्क्वाश:
महिला एकल प्लेट क्वार्टर फ़ाइनल – सुनयना सारा कुरुविला (शाम 4.30 बजे)
महिला एकल क्वार्टर फ़ाइनल – जोशना चिन्नपा (शाम 6 बजे)
लॉन बॉल्स :
महिला फोर सेमीफाइनल: दोपहर एक बजे।
ये भी पढ़ें : CWG 2022 : वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड
