रामपुर : ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से बाइक सवार कांवड़िए की मौत, गुस्साए साथियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगाई आग
शहजादनगर(रामपुर),अमृत विचार। मिलक में डाक कांवड़ के जत्थे में शामिल बाइक सवार कांवड़ियों को एक अन्य कांवड़ियों के जत्थे की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने के कारण मौत हो गई। जबकि एक कांवड़िया घायल हो गए। गुस्साएं कांवड़ियों ने अपने साथी की मौत के बाद ट्रैक्टर ट्राली में आनन फानन में आग लगा दी। ट्रैक्टर …
शहजादनगर(रामपुर),अमृत विचार। मिलक में डाक कांवड़ के जत्थे में शामिल बाइक सवार कांवड़ियों को एक अन्य कांवड़ियों के जत्थे की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने के कारण मौत हो गई। जबकि एक कांवड़िया घायल हो गए। गुस्साएं कांवड़ियों ने अपने साथी की मौत के बाद ट्रैक्टर ट्राली में आनन फानन में आग लगा दी। ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर डीएम-एसपी समेत तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग को बुझाया। इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिलक कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर गांव निवासी वेदप्रकाश अपने करीब 32 साथियों के गुरुवार रात को डाक कांवड लेने हरिद्वार गया था। इन सभी कांवड़ियों को रठौंडा मंदिर में आकर जलाभिषेक करना था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार सुबह खाता चिंतामन गांव पीछे से मीरगंज थाना इलाके के लभारी गांव के जत्थे के साथ आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक फिसलकर ट्रैक्टर ट्राली में जाकर घुसी गई। उसके बाद वेदप्रकाश ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे वेदप्रकाश की मौके पर ही मौत हों गई,जबकि बाइक चला रहे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुस्साए कांवड़ियों ने दूसरे जत्थे की ट्रैक्टर ट्राली को आग के हवाले कर दिया। देखते ही दिखते ट्रैक्टर ट्रॉली आग आग का गोला बन गई। इस दौरान कांवड़ियों ले हाइवे पर जमकर हंगामा करना शुरुकर दिया। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। कांवड़ियों को शांत कराना शुरु कर दिया।आनन फानन में मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं,आग पर काबू पाया गया,लेकिन जब तक ट्रैक्टर ट्रॉली पूरी तरह जल चुकी थीं।
हादसे की सूचना मिलने मिलने पर डीएम रविंद्र सिंह मांदड़, एसपी अशोक कुमार सिंह, एएसपी संसार सिंह अपने साथ बिलासपुर, केमरी सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे कावड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया। मृतक कावड़िए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां शव को देखकर रोना पीटना शुरु कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : टक्कर मारने का विरोध करने पर युवक पर किया धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती
