अयोध्या : चोरों ने लाखों का माल किया पार, घर की बहू से बदमाशों की शिनाख्त कराएगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार । गोसाईगंज कोतवाली इलाके के एक गांव में रविवार रात चोरों ने धावा बोल कर हजारों की नगदी के साथ लाखों का जेवर पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है। मामला गोसाईगंज कस्बे से सटे गांव बेलवारी खान के निवासी शत्रुघन पांडे पुत्र शिवशंकर पांडे के …

गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार । गोसाईगंज कोतवाली इलाके के एक गांव में रविवार रात चोरों ने धावा बोल कर हजारों की नगदी के साथ लाखों का जेवर पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

मामला गोसाईगंज कस्बे से सटे गांव बेलवारी खान के निवासी शत्रुघन पांडे पुत्र शिवशंकर पांडे के आवास का है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक घर के सभी पुरुष बाहर और महिलाएं घर के अंदर सो रही थीं। रात में तीन चोरों ने पड़ोसी की छत से उसके छत पर कूदकर सीढ़ियो के सहारे नीचे उतरकर कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखे 15 हजार रुपये और लाखों के सोने चांदी के जेवर निकाल लिए। खटपट की आवाज सुनकर उनकी बहू कोमल पत्नी विशाल की आंख खुल गई। उसने कमरे को अस्त-व्यस्त और आलमारी खुली देखी। वह कमरे से जब बाहर निकली तो तीन लोगों को भागते देखा।

बहू कोमल का दावा है कि उसने भागते हुए चोरो में से एक को पहचान लिया है। एसआई अर्जुन यादव के मुताबिक मामले में शिकायती पत्र मिला है। पुलिस हर एंगल पर पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़ें –ऋषि सुनक ख्वाहिश, भविष्य में महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करे ब्रिटेन

संबंधित समाचार