पीलीभीत: सिपाहियों ने मां-बेटे को धमकाया, सादे कागज पर लगवाया अंगूठा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक बार फिर माधोटांडा पुलिस विवादों में घिर गई है। एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दो सिपाहियों पर धमकाने और सादे कागज पर अंगूठा निशान लेने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सिपाही दबंग ठेकेदारों की मदद करते हुए उसके घर आकर धमका रहे हैं। जिससे पूरा …

पीलीभीत, अमृत विचार। एक बार फिर माधोटांडा पुलिस विवादों में घिर गई है। एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दो सिपाहियों पर धमकाने और सादे कागज पर अंगूठा निशान लेने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सिपाही दबंग ठेकेदारों की मदद करते हुए उसके घर आकर धमका रहे हैं। जिससे पूरा परिवार डरा सहमा है। मामले की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई।
माधोटांडा निवासी परवीन बेगम पत्नी मैकू शाह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह परिवार समेत एक भट्ठे पर ईंट की पथाई करती है।

कुछ दिन पहले पूरनपुर के रहने वाले ठेकेदार ईंट पथाई की मजदूरी दिलाने के बहाने परिवार के चार सदस्यों को नेपाल ले गए। वहां छह माह तक ईंट पथाई काम कराया। जब पति व बेटे ने मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने पिटाई कर दी। खाने का खर्च तक नहीं दिया गया। इकसे बाद बिना मजदूरी दिए ठेकेदारों ने माधोटांडा वापस भिजवा दिया। वह कोई शिकायत न कर दें, इससे पहले ही ठेकेदारों ने पुलिस से साठगांठ कर 80 हजार रुपये लूटने की तहरीर दे दी। दो चर्चित सिपाहियों से साठगांठ की गई। जिसके बाद दोनों सिपाही आए दिन घर आकर धमकाते हैं। एक बार तो बेटे को पकड़कर भी ले गए।

उसके बाद बीते दिनों महिला व उसके बेटे के सिपाहियों ने डरा धमकाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। अब सिपाही झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। जिससे परिवार भयभीत है। उधर, इंस्पेक्टर क्राइम माधोटांडा धर्मेंद्र कुमार से जब बात की गई तो वह पूरे मामले से ही अनभिज्ञता जता गए। उनका कहना था कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सीधे सिपाहियों को शिकायत मिली और वह परिवार को धमकाने के लिए पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: चीनी मिल में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार