मथुरा: समाज कल्याण अधिकारी ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, 102 साल की वृद्धा ने कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। रिफाइनरी क्षेत्र स्थित गांव बरारी में संचालित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम पर अचानक पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी तो देख आश्रम की व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। समाज कल्याण अधिकारी ने यहां यहां रहने …

मथुरा, अमृत विचार। रिफाइनरी क्षेत्र स्थित गांव बरारी में संचालित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम पर अचानक पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी तो देख आश्रम की व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। समाज कल्याण अधिकारी ने यहां यहां रहने वाले प्रत्येक वृद्ब से बैठकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में उन्हें साफ सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली।

समाज कल्याण अधिकारी ने खामियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए साथ ही एक सप्ताह बाद पुनः निरीक्षण करने और कमियां मिलने पर एक्शन की चेतावनी भी दी। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि बरारी स्थित वृद्ध आश्रम में 65 वृद्ध महिला पुरुष रहते हैं। उन्होंने सभी से वार्ता की। इस दौरान 102 साल की शांति देवी ने ठीक तरह से भोजन न देने की शिकायत की। इस पर समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्था में लगे संबंधित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने, नियमित रूप से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- मथुरा: ‘उपाय ऐप’ से शिकायतों का निस्तारण शुरू, कोई भी नागरिक दर्ज करा सकता है शिकायत

 

संबंधित समाचार