रामपुर : चिकन विक्रेता के घर में कूमल तीन लाख की चोरी
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। दीवार में कूमल लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए। अलमारी के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये की नकदी व पांच तोले के सोने के आभूषण समेत तीन लाख का सामान चोरी कर ले गये। चिकन विक्रेता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली के गांव जहांगीर पुर …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। दीवार में कूमल लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए। अलमारी के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये की नकदी व पांच तोले के सोने के आभूषण समेत तीन लाख का सामान चोरी कर ले गये। चिकन विक्रेता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली के गांव जहांगीर पुर निवासी तकमील अहमद नगर के हाथा चौराहे पर चिकन का काम करता है। रविवार रात चिकन विक्रेता अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था कि रात को किसी समय चोर घर के पीछे दीवार मे कूमल लगाकर घर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये की नकदी व पांच तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गये।
सोमवार की प्रात जाग होने पर चिकन विक्रेता ने घर की दीवार में कूमल लगा देखा तो उसके होश उड़ गये। शोर मचाने पर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग आ गए। कमरे जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से नकदी व सोने के आभूषण गायब थे। चिकन विक्रेता ने सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरुकर दी है। चिकन विक्रेता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : अटल पथ पर बने ओपन जिम में रखरखाव के अभाव में उपकरण टूटे
