अमरोहा: मुकदमे का फैसला न करने पर किसान को मारी गोली, गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मुकदमे का फैसला न करने पर आरोपी ने किसान के बाजू में गोली मार दी। गंभीर अवस्था में हॉयर सेंटर के लिए घायल को रैफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी योगपाल पुत्र सोमपाल रविवार की शाम अपने भाई मनमोहन सिंह के साथ चारा लेने गया था। गांव …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मुकदमे का फैसला न करने पर आरोपी ने किसान के बाजू में गोली मार दी। गंभीर अवस्था में हॉयर सेंटर के लिए घायल को रैफर किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी योगपाल पुत्र सोमपाल रविवार की शाम अपने भाई मनमोहन सिंह के साथ चारा लेने गया था। गांव के विजेंद्र ने पिता और भाई के साथ मिलकर ने योगपाल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। छीना झपटी के दौरान विजेंद्र ने योगपाल के सीने की ओर को फायर झोंक दिया। गोली उसके बाजू को चीरती हुई निकल गई। घायल रात को कोतवाली पहुंच गया।

हालत नाजुक होने पर घायल को हॉयर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। योगपाल ने विजेंद्र पर कुछ माह पूर्व रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। योगपाल का कहना है कि आरोपी विजेंद्र मुकदमे का फैसला करने के लिए दबाव बना रहा था। उसके इंकार करने पर उसके गोली मारी गई है। सोमवार की सुबह आरोपी बिजेंद ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गया तथा उसने बताया कि योगपाल ने अपने के साथ मिलकर स्वयं गोली मारी है ताकि उसे फंसाया जा सके। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:- संभल: आंदोलन के बाद भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर

संबंधित समाचार