मुरादाबाद : रंग लाई साइबर सेल की कोशिश, खाताधारकों के चेहरे पर मुस्कान
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस की साइबर सेल द्वारा साइबर ठगों को सबक सिखाने की मुहिम रंग ला रही है। मुरादाबाद पुलिस की साइबर सेल ने अपने प्रयासों के दम पर सोमवार को उन दस खाता धारकों के चेहरे पर दोबारा मुस्कान बिखेर दी, जो ठगी की घटना व खाते से रकम गंवाने के कारण अवसाद …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस की साइबर सेल द्वारा साइबर ठगों को सबक सिखाने की मुहिम रंग ला रही है। मुरादाबाद पुलिस की साइबर सेल ने अपने प्रयासों के दम पर सोमवार को उन दस खाता धारकों के चेहरे पर दोबारा मुस्कान बिखेर दी, जो ठगी की घटना व खाते से रकम गंवाने के कारण अवसाद में घिर गए थे। दस खाताधारकों के 1,68,952 रुपये सुरक्षित उनके खाते में वापस लौट आए।
मुरादाबाद पुलिस की साइबर सेल के मुताबिक कटघर थाना क्षेत्र में लाल नगर करूला की रहने वाली रुबी फात्मा ने तहरीर देकर बताया कि गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में उन्होंने 38,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। जबकि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हमीरपुर गांव के रहने वाले मौमिन ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने झांसा देकर उसके खाते से 38,000 रुपये की उड़ा लिए।
इसी प्रकार मझोला थाना क्षेत्र में मिलक खुशहालपुर के रहने वाले केशव कुमार ने 20,000 रुपये की साइबर ठगी होने की सूचना दर्ज कराई। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बूजपुर आशा गांव के रहने वाले मोहम्मद इमरान 15,610 रुपये, कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा पोसवाल ने 15,000 रुपये, पाकबाड़ा निवासी रवि प्रकाश चौबे ने 9,999 रुपये, लाइनपार निवासी प्रदीप कुमार झा ने 9,000 रुपये, बिलारी थाने के मंगूपुरा गांव निवासी विनोद कुमार ने 5,005 रुपये, नागफनी थाना क्षेत्र के स्ट्रीट किसरौल निवासी मोहम्मद नईम ने 5,000 रुपये व मझोला थाना क्षेत्र के ढक्का लाइनपार निवासी इमराना परवीन ने 2,699 रुपये की साइबर ठगी होने की सूचना दर्ज कराई। साइबर टीम के प्रयासों सभी की रकम खातों में वापस हो गई। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि ठगी की सूचना यदि 24 घंटे के भीतर साइबर टीम को मिलती है तो रकम वापस होने की उम्मीद बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: मुकदमे का फैसला न करने पर किसान को मारी गोली, गंभीर
