गोरखपुर: बीयर शॉप पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। शाहपुर के कौआबाग बीयर शॉप पर रविवार की रात फायरिंग करने के तीन आरोपियों नवनीत मिश्रा उर्फ लक्की मिश्रा, निखिल शर्मा, और राजन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को मुखबिर की सूचना पर रेलवे अंडर पास के पास से पकड़ा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रामगढ़ताल इलाके …

गोरखपुर। शाहपुर के कौआबाग बीयर शॉप पर रविवार की रात फायरिंग करने के तीन आरोपियों नवनीत मिश्रा उर्फ लक्की मिश्रा, निखिल शर्मा, और राजन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को मुखबिर की सूचना पर रेलवे अंडर पास के पास से पकड़ा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रामगढ़ताल इलाके के फुलवरिया निवासी मनोरमा देवी का शाहपुर के कौआबाग में बीयर की लाइसेंसी दुकान है। वहां गुलरिहा के सेमरहा निवासी अशोक सिंह सेल्समैन का काम करते है।

रविवार की रात अशोक दुकान पर थे। तभी नवनीत मिश्रा वहां आया और उधार बीयर मांगने लगा। जिसके बाद अशोक ने पुराना उधार 240 रूपये मांगा।अशोक की मांग पर नवनीत पुराना उधार चुकाकर फिर से उधार में बीयर मांगने लगा। जसके बाद अशोक ने बीयर देने से मना कर दिया। इस दौरान नवनीत और उसके साथियों ने अशोक को टारगेट कर तीन राउंड गोली फायर किया और फरार हो गए।

अशोक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मुंगेरमेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक एयर पिस्टल और कुछ मोबाइल भी बरामद किया है। नवनीत पर पहले से गैंगेस्टर, हत्या, बलवा, हत्या के प्रयास सहित छह अभियोग शाहपुर थाने में पंजीकृत हैं। वहीं राजन तिवारी पर गैंगेस्टर और हत्या के प्रयास, हत्या सहित 12 केस बड़हलगंज और कैंपियरगंज, संतकबीर नगर के महुली सहित अन्य थाने में दर्ज हैं।साथ ही निखिल शर्मा पर दो केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय लुटेरे गिरोह के 9 अपराधी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा