लखनऊ : गुमशुदा की तलाश में रात भर भटकती रही पुलिस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । आशियाना की रिक्शा कॉलोनी में एक परिवार उस वक्त परेशान हो गया। जब एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घंटो तक परिजन नाबालिग की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। बावजूद इसके नाबालिग का कहीं सुराग नहीं लगा। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने आशियाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले …

लखनऊ । आशियाना की रिक्शा कॉलोनी में एक परिवार उस वक्त परेशान हो गया। जब एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घंटो तक परिजन नाबालिग की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। बावजूद इसके नाबालिग का कहीं सुराग नहीं लगा। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने आशियाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस भी नाबालिग की तलाश में जुट गई। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। 24 घंटे के बाद नाबालिग का सुराग कहीं नहीं मिला तो पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमें में तब्दील कर दिया है।

आशियाना थाना प्रभारी धर्मेंद्र के मुताबिक, रिक्शा कॉलोनी निवासिनी सुनीता का 14 वर्षीय बेटा बीते 30 जुलाई को बिना बताये कहीं चला गया। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। इसके बाद परिजन नाबालिग को पड़ोसियों के घर व आसपास में तलाशने लगे, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं चला।

किसी अनहोनी की आंशका पर घबराए परिजनों ने आशियाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई। इसके बावजूद पुलिस नाबालिग को कहीं ढूंढ न सकी। करीब 24 घंटे बाद पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमें तब्दील कर तफ्तीश करनी शुरु कर दी है। बता दें कि खबर लिखे जानें तक पुलिस नाबालिग को ढूंढ न सकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि नाबालिग मानसिक मंदित है।

यह भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी: रहस्यमय ढंग से तीन किशोर घर से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

 

 

संबंधित समाचार