बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत
रामनगर/बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में जल चढ़ाने आए 2 श्रद्धालुओं की सोमवार को मौत हो गई। इनमें से एक का निधन हृदय गति रुक जाने के कारण हुआ। जबकि दूसरे की मौत संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। लखनऊ सेनानी बिहार निवासी 42 वर्षीय …
रामनगर/बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में जल चढ़ाने आए 2 श्रद्धालुओं की सोमवार को मौत हो गई। इनमें से एक का निधन हृदय गति रुक जाने के कारण हुआ। जबकि दूसरे की मौत संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
लखनऊ सेनानी बिहार निवासी 42 वर्षीय निखिल चावला पुत्र अशोक चावला मंदिर के गर्भ गृह से जल चढ़ा कर जब वापस आए।
तो अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिस पर उनके एक साथी पास के सीएचसी रामनगर ले आए। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे मामले में ग्राम पंचायत बड़नपुर मजरे लोनार निवासी 75 वर्षीय संतोष कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय सियाराम मिश्रा अपने साथियों के साथ लोधेश्वर जल चढ़ाने आए थे।
जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने बताया मेरे चाचा महादेवा गए थे। जिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके सर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मेले में भीड़-भाड़ में किसी का धक्का लगने या स्वयं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाने से उनकी मौत की शंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: जहरीली शराब पीने से अधेड़ की हुई मौत, इलाके में हड़कंप
