बलिया : खतरे के निशान पर बढ़ रहा जलस्तर…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया । जिले में होकर बहने वाली गंगा और घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। जिस कारण से तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो, सोमवार सुबह गायघाट पर गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु से 56.220 मीटर पर पहुंच गया था। जबकि यह बिंदु 56.615 …

बलिया । जिले में होकर बहने वाली गंगा और घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। जिस कारण से तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो, सोमवार सुबह गायघाट पर गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु से 56.220 मीटर पर पहुंच गया था। जबकि यह बिंदु 56.615 मीटर और खतरा बिन्दु 57.615 मीटर है। हालांकि, नदी में आधा सेमी प्रति घंटे का बढ़ाव जारी है। वहीं घाघरा का जलस्तर सुबह आठ बजे 63.390 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां खतरा बिन्दु 64.01 मीटर है, लेकिन घाघरा में धीमी गति से बढ़ाव बन रहा है।

बता दें कि मानसून में गंगा और घाघरा में बाढ़ के पानी से अमूमन ढाई सौ से तीन सौ गांव पानी से घिर जाते हैं। जिससे इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान होते हैं, कई बार धन-जन की भी हानि होती है। बाढ़ की सम्भावना को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम ने पिछले कई दिन कटानग्रस्त इलाको का निरीक्षण की हालात का जायजा ले चुकी हैं। उन्होंने बाढ़ के सम्भावित खतरा को देखते हुए सभी जिम्मेदार विभागों को तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया है। जिलापूर्ति, स्वास्थ्य तथा अन्य महकमों को हर स्थिति से निपटने के लिये तैयार रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें:- संभल: बाढ़ का मंडराया खतरा…खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा गंगा का पानी

संबंधित समाचार