मुरादाबाद : 300 सदस्यों का समूह बनना गौरव की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। लघु उद्योग भारती मुरादाबाद इकाई का वार्षिक अधिवेशन रामनगर में हुआ। इसमें संगठन के सदस्य और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। अधिवेशन में ने कम समय में संगठन के 300 सदस्य बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर विनोद अग्रवाल और नगर विधायक रितेश गुप्ता रहे। जबकि विशिष्ट …

मुरादाबाद,अमृत विचार। लघु उद्योग भारती मुरादाबाद इकाई का वार्षिक अधिवेशन रामनगर में हुआ। इसमें संगठन के सदस्य और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। अधिवेशन में ने कम समय में संगठन के 300 सदस्य बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।

मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर विनोद अग्रवाल और नगर विधायक रितेश गुप्ता रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू, ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव अजय गुप्ता रहे। कोषाध्यक्ष हिमांशु बंसल ने बीते वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। महासचिव रचित अग्रवाल ने कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश सचिव ने कहा कि बहुत कम समय में 300 सदस्य होना गौरव की बात है। अगले वर्ष के अधिवेशन के लिए 500 सदस्यों का लक्ष्य दिया।

जिला इकाई के अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल ने संस्था के सदस्यों के बच्चों की विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर उपलब्धि की सराहना की। बताया कि अनिल रस्तोगी की पुत्री श्रेया रस्तोगी ने इंडियंस फर्स्ट फ्लाइंग टैक्सी का अविष्कार किया है। जबकि अजय गुप्ता की बेटी अदिति गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में नमक ब्रांड से होम डेकोर जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है। अंत में महिलाओं के लिए स्पेशल तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेरठ संभाग के सहसचिव अमित अग्रवाल, सीओए सदस्य ईपीसीएच शरद बंसल, हेमंत जुनेजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रंग लाई साइबर सेल की कोशिश, खाताधारकों के चेहरे पर मुस्कान

संबंधित समाचार