बरेली: आजादी के 75वें महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की कवायद तेज, शासन से भेजे गए 70 हजार तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आजादी के 75वें महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। जिले में शासन की ओर से चार लाख तिरंगा झंडे आने हैं, जिसके सापेक्ष मंगलवार को 70 हजार तिरंगा भेज दिए गए हैं। तिरंगा वितरण का नोडल जिला पंचायती राज विभाग को बनाया गया है। …

बरेली, अमृत विचार। आजादी के 75वें महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। जिले में शासन की ओर से चार लाख तिरंगा झंडे आने हैं, जिसके सापेक्ष मंगलवार को 70 हजार तिरंगा भेज दिए गए हैं। तिरंगा वितरण का नोडल जिला पंचायती राज विभाग को बनाया गया है। डीपीआरओ की ओर से प्रधान, सचिव को बुलाकर झंडे दिए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि शासन की ओर से अभी 70 हजार तिरंगा झंडा भेजे गए हैं। 2-3 दिन में सभी झंडे आ जायेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: महिला सिपाही के बाद अब पीआरडी जवान ने लगाया मुंशी पर बदसलूकी का आरोप

 

 

संबंधित समाचार