गुजरात में केजरीवाल ने दिखाई तेजी, 4 महीने पहले ही उतारे 10 उम्मीदवार, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। इस साल के अंत में गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज होने के बाद गुजरात में पूरा जोर लगा रही पार्टी ने 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी …

अहमदाबाद। इस साल के अंत में गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज होने के बाद गुजरात में पूरा जोर लगा रही पार्टी ने 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

पार्टी ने भीमाभाई चौधरी को देवधर से टिकट दिया है तो सोमनाथ से जगमल वाला को उम्मीदवार बनाया है। छोटा उदयपुर में अर्जुन राठवा को प्रत्याशी बनाया गया है। बेछराजी सीट से सागर रबारी पर भरोसा जताया गया है। राजकोट रूरल से वाशराम सगाथिया को टिकट दिया गया है। पार्टी ने कामरेज विधानसभा क्षेत्र से राम धाधुक पर दांव लगाया है। राजकोट साउथ से शिवलाल बरासिया, गरियाधर से सुधीर वघानी, बरडोली से राजेंद्र सोलंकी और नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी पर भरोसा जताया गया है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले उम्मीदवारों का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता जिस मजबूत विकल्प का इतंजार कर रही थी, वह अब मौजूद है।

ये भी पढ़ें : नेशनल हेराल्ड कार्यालय पर ईडी की छापेमारी, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव