नगरपालिका का अधिशासी अधिकारी रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) के एक दल ने मंगलवार को नगर पालिका लाड़नूं के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मघराज डूडी को 20 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के यहां जारी बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की कि एक भूखण्ड का पट्टा जारी करने के एवज में डूडी …

जयपुर। भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) के एक दल ने मंगलवार को नगर पालिका लाड़नूं के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मघराज डूडी को 20 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के यहां जारी बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की कि एक भूखण्ड का पट्टा जारी करने के एवज में डूडी ने उससे 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। एसीबी के दल ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी को परिवादी से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें- छह सैनिकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, जानें पूरी कहानी

संबंधित समाचार