Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही, IndiGo प्लेन के पहिए के आगे आ गई कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को एक कार इंडिगो प्लेन के नीचे आ गई। हालांकि, इस दौरान कार प्लेन के पहिए से टकराने से बाल बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि ये कार Go First एयरलाइन की थी। यह हादसा …

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को एक कार इंडिगो प्लेन के नीचे आ गई। हालांकि, इस दौरान कार प्लेन के पहिए से टकराने से बाल बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि ये कार Go First एयरलाइन की थी। यह हादसा एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल के स्टैंड नंबर 201 पर हुआ। यहां Go First एयरलाइन की कार IndiGo के A320neo फ्लाइट के नीचे आ गई। DGCA इस मामले की जांच करेगी।

उधर, कार ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, ताकि पता चल सके कि कहीं उसने शराब तो नहीं पी थी। हालांकि, टेस्ट निगेटिव पाया गया। हादसे में किसी भी घायल नहीं हुआ। न ही प्लेन को कोई नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इंडिगो की फ्लाइट पटना के लिए उड़ान भरने वाली थी। तभी एक कार उसके नीचे आ गई। हालांकि, कार विमान के पहिए से टकराने से बच गई. इसके बाद विमान ने पटना के लिए उड़ान भरी।

ये भी पढ़ें :  नेशनल हेराल्ड कार्यालय पर ईडी की छापेमारी, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

संबंधित समाचार