बहराइच: बाइक चोरी गैंग का खुलासा, 11 चोरी की बाइक संग चार शातिर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट और राम गांव पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की 11 बाइक संग चोरों को गिरफ्तार किया। बरामद सभी बाइक को पुलिस ने सीज कर चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक इनमें दो चोरों के विरुद्ध बलरामपुर जिले में भी …

बहराइच। खैरीघाट और राम गांव पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की 11 बाइक संग चोरों को गिरफ्तार किया। बरामद सभी बाइक को पुलिस ने सीज कर चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक इनमें दो चोरों के विरुद्ध बलरामपुर जिले में भी मुकदमा दर्ज है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम देवदत्तपुर में काफी मात्रा में चोरी की बाइक एकत्रित होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में कार्यवाई का निर्देश दिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव और राम गांव थानाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने ईटहा गड़वा मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देवदत्तपुर में जांच के दौरान दो चोरी की बाइक बरामद हुई। चोरों की निशानदेही पर ग्राम तिगडा निवासी वीरेंद्र सिंह के घर के सामने छप्पर कुल 11 चोरी की बाइक बरामद हुई।

बाइक चोरी में खैरी घाट थाना क्षेत्र के अमर सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह ढकिया गांव निवासी राजकुमार दूबे पुत्र मनोहर लाल, मांझा दरिया बुर्द निवासी बलराम यादव पुत्र छंगा प्रसाद और वीरेंद्र उर्फ ढोढे पुत्र जगमोहन को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध धोखाधड़ी, चोरी समेत छह धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बाइक सीज कर दी गई हैं। जबकि बाइक चोरों को जेल भेज दिया गया है।

बाइक में नहीं हैं नंबर

खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की 11 बाइक बरामद हुई। जिसमें बाइक पर नंबर नहीं अंकित है। सभी वाहन बिना नंबर के हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी करने के बाद बाइक का नंबर सभी हटा देते थे। जिससे उनकी पकड़ न हो।

पहले से दर्ज हैं मुकदमें

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अमर सिंह जनपद बलरामपुर के ललिया थाने में गैंगस्टर का आरोपी भी है।

पढ़ें-बहराइच: अंतरराष्ट्रीय बाइक चोरी गैंग का हुआ खुलासा, 8 बाइक के साथ 4 चोर गिरफ्तार

संबंधित समाचार