अयोध्या: करंट की चपेट में आकर युवती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव निवासी सीता पुत्री बुधिराम उम्र लगभग 22 …

पूराबाजार/अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव निवासी सीता पुत्री बुधिराम उम्र लगभग 22 वर्ष मंगलवार की सुबह शौच के लिये गयी थी।

जैसे ही खेत के पास पहुंची वैसे ही खेत मे खंभे में आये करंट की चपेट में आ गई। जिससे घटना स्थल पर उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर राजेश सिंह ने बताया घटना हुई है। पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नही मिली है।

यह भी पढ़ें:-पश्चिम बंगाल में DJ के जनरेटर से वाहन में दौड़ा करंट, 10 कांवड़ियों की मौत, 16 झुलसे

संबंधित समाचार