अयोध्या: अब एक घंटे और अधिक दर्शन देंगे रामलला, सावन झूला मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए बढ़ाया गया समय
अयोध्या। एक बार फिर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। 3 अगस्त से सुबह 1 घंटे और सायंकाल 1 घंटे दर्शन समय में बढ़ोतरी की गई है। पहले प्रथम पाली में सुबह 7 से 11बजे तक दर्शन होते थे। 3 अगस्त से प्रथम …
अयोध्या। एक बार फिर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। 3 अगस्त से सुबह 1 घंटे और सायंकाल 1 घंटे दर्शन समय में बढ़ोतरी की गई है। पहले प्रथम पाली में सुबह 7 से 11बजे तक दर्शन होते थे। 3 अगस्त से प्रथम पाली में सुबह 7 से 12 बजे तक रामलला के दर्शन होंगे।
वहीं दूसरी पाली में 2 से शाम 7 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि अयोध्या आने वाली सभी श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन प्राप्त हो सके इसके लिए दर्शन अवधि में समय को बढ़ाया गया है। अब सुबह 1 घंटे और दूसरी पाली में भी 1 घंटे अतिरिक्त समय में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और श्रद्धालुओं व भक्तों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ यह तय किया गया है कि सिर्फ मेले तक के लिए ही लागू रहेगा। गौरतलब है कि अयोध्या में सावन झूला मेला चल रहा है, जिसमें देश के कोने-कोने से भक्त पहुंच रहे हैं। उनकी सुविधाओं के लिए दर्शन अवधि का समय बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: यहां श्रद्धालुओं को पग-पग चुभतें हैं अव्यवस्था के कांटें, कुमारगंज में संपर्क मार्गों का बुरा हाल
