बुलंदशहर : पुजारी को मंदिर में बंधक बनाकर लूटा..जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले नरसैना थाना क्षेत्र में बीती रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर के निर्माणकार्य हेतु रखे दो लाख रुपये लूट लिये। फिर इस वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए। जब यह सूचना पुलिस कंट्रोल पर मिली तो आलाधिकारियों ने मुआयन कर तफ्तीश शुरू …

बुलंदशहर। जिले नरसैना थाना क्षेत्र में बीती रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर के निर्माणकार्य हेतु रखे दो लाख रुपये लूट लिये। फिर इस वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए। जब यह सूचना पुलिस कंट्रोल पर मिली तो आलाधिकारियों ने मुआयन कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

इस सम्बन्ध में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार देर रात बुगरासी गांव में मंदिर के पुजारी पारसनाथ वर्मा अपने शिष्यों के साथ सो रहे थे। इसी बीच तीन नकाबपोश बदमाशों ने पुजारी सहित सभी को बंधक बना लिया और मंदिर निर्माण के लिए रखा दो लाख रुपये का चंदा लूट कर ले गए। पुजारी ने बताया कि बदमाशों ने चेहरों पर कपड़ा लपेट रखा था।

जिससे कोई भी उनकी शक्ल पहचान न सके। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई घंटे तक तलाशी की, लेकिन बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: गल्ला व्यापारी पर बदमाशों ने तमंचे के बट से किया हमला, 58 हजार लूटकर हुए फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका