अलीगढ़ : रेल यात्रियों को मिली राहत, अलीगढ़-दिल्ली के लिए चलने लगी ईएमयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़ : वैश्विक महामारी के बाद रेल प्रशासन की ओर से बंद पड़ी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू ट्रेन सोमवार से संचालित हो चुकी है। बता दें कि इस ट्रेन से अलीगढ़ से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिल रहा है। यह ट्रेन दिल्ली से शाहदरा, गाजियाबाद, खुर्जा सोमना, कुलवा, महरावल वाया अलीगढ़ जंक्शन पर …

अलीगढ़ : वैश्विक महामारी के बाद रेल प्रशासन की ओर से बंद पड़ी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू ट्रेन सोमवार से संचालित हो चुकी है। बता दें कि इस ट्रेन से अलीगढ़ से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिल रहा है। यह ट्रेन दिल्ली से शाहदरा, गाजियाबाद, खुर्जा सोमना, कुलवा, महरावल वाया अलीगढ़ जंक्शन पर 11:20 पर पहुंच रही है।

एक लम्बे समय से दैनिक रेल यात्री संगठन इस ट्रेन को बहाल करने की मांग कर रहे थे। इस सम्बन्ध में सांसद सतीश गौतम ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजा था। बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक, दिल्ली- अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का अब नियमित संचालन होगा।

चंदौसी से मुरादाबाद वाया अलीगढ़ चलने वाली लिंक देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होंगी और अपनी पूरी गति से दौड़ेगी। उधर, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस अब पांच दिन चलेगी।

यह भी पढ़ें:- अलीगढ़ में बड़ा हादसा: बारिश के चलते गिरी दीवार, दो बच्चों की मौत…चार घायल

संबंधित समाचार