बहराइच: दिल्ली से आ रही सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दिल्ली से आ रही सवारियों से भरी बस बुधवार सुबह जलालपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस हादसे में सात लोग घायल हो। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस पलटने से सवारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। दिल्ली के आनंद विहार से सवारियों को …

बहराइच। दिल्ली से आ रही सवारियों से भरी बस बुधवार सुबह जलालपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस हादसे में सात लोग घायल हो। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस पलटने से सवारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

दिल्ली के आनंद विहार से सवारियों को ला रही यूपी 40 एटी 3205 बुधवार को विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में पहुंची। आसपास के लोगों के मुताबिक बस में 40 से 50 की संख्या में सवारी बैठे हुए थे। बुधवार सुबह नौ बजे बस जैसे ही विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस पलटने से सवारियों में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ लोग बस के उतर रहे लोगों के नीचे भी दब गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया है। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। इनमे दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि घायलों को हल्की फुल्की चोट आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोड़ बहुत खतरनाक है। बस जैसे ही पलटी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन छह किलोमीटर की दूरी तय करने में पुलिस को आधे घंटे से अधिक का समय लग गया।

पढ़ें-आगरा : अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, 18 यात्री घायल, एक की मौत

संबंधित समाचार