रायबरेली: तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की हुई मौत
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर अघोरा घाट के निकट एक अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद शवों और डंफर को कब्जे में लिया है। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की …
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर अघोरा घाट के निकट एक अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद शवों और डंफर को कब्जे में लिया है।
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की रात हुआ है। क्षेत्र के सिहरन खेड़ा मजरे सराय उमर निवासी रामकिशोर पुत्र महावीर एवं अंकित यादव पुत्र बृज किशोर किसी काम से ताला गांव गए हुए थे, वहां से रात में वापस आते समय जैसे ही उनकी बाइक अघोरा घाट पुल को पार करने के बाद गांव के नजदीक पहुंची ,पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंफर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी, कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और डंपर की चपेट में आने के बाद उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डंफर तेजी से भाग गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंफर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल टैक्स के पास से पकड़ किया, वाहन चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर बाइक सवारों को भी तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया है।
मृतकों की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उनके परिवारी जनों को सूचना दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
