बहराइच: उप केंद्र के सभी संविदा कर्मियों ने भेजा रजिस्टर्ड शिकायत, नहीं दर्ज हुआ केस
बहराइच। पयागपुर विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मी अपने अधिकारियों के साथ बिजली बचत के लिए कनेक्शन की जांच करने पहुंचे। एक जुलाई को लोगों ने संविदा कर्मियों को पीट दिया। जबकि इसी तरह अन्य घटनाएं क्षेत्र में हुई। लेकिन पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। इसको लेकर उपकेंद्र में तैनात सभी संविदा और …
बहराइच। पयागपुर विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मी अपने अधिकारियों के साथ बिजली बचत के लिए कनेक्शन की जांच करने पहुंचे। एक जुलाई को लोगों ने संविदा कर्मियों को पीट दिया। जबकि इसी तरह अन्य घटनाएं क्षेत्र में हुई। लेकिन पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। इसको लेकर उपकेंद्र में तैनात सभी संविदा और अन्य कर्मियों ने एसडीएम, पुलिस अधीक्षक और प्रभारी निरीक्षक को रजिस्टर्ड डाक भेजकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
जिले में ऊर्जा मंत्री के आदेश अनुसार राजस्व वसूली के लिए सभी विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व वसूली व विद्युत विच्छेदन का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिसके तहत सभी सरकारी कर्मचारी व संविदा कर्मचारी राजस्व वसूली व विद्युत वितरण का कार्य कर रहे हैं। लेकिन विद्युत विच्छेदन के समय उपभोक्ता द्वारा मारपीट की जाने लगी है।
पुलिस मुकदमा भी नहीं दर्ज कर रही है। आपको अवगत करा दें पिछले 22 जून को विद्युत विच्छेदन के व राजस्व वसूली के दौरान कोर्ट बाजार निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र रविंद्र सिंह व उनके पुत्र राम प्रसाद सिंह उर्फ बाबू द्वारा सरकारी लाइनमैन जोगिंदर को मारा पीटा गया। जिसकी प्राथमिकी पयागपुर थाने पर दर्ज कराई गई, लेकिन लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
28 जुलाई को खुटेहना में कार्यरत आशिक अली, वेद कुमार मिश्रा अपनी संविदा कर्मचारियों की संयुक्त टीम को लेकर जब राजस्व वसूली के लिए भिखारीपुर मसड़ी ग्राम पहुंचे तो बृजराज शुक्ला व उनके अन्य साथियों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग कर वह केवल काटने पर कुल्हाड़ी लेकर कर्मचारियों पर हमला किया गया। जिसको लेकर अवर अभियंता और सभी संविदा कर्मचारी श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाने पर गए, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आज तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।

पुलिस की उदासीनता को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। अभी हाल ही में एक जुलाई को खुटेहना उप केंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मचारी मोहब्बत अली, अवर अभियंता सुनील कुमार, मीटर रीडर राजीव पांडे अपनी संयुक्त टीम के साथ राजस्व वसूली का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान विनीत सिंह उर्फ बिल्ले सिंह निवासी चोर बगिया थाना देहात कोतवाली अज्ञात साथियों के साथ वहां पर पहुंचे। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाइनमैन मोहब्बत अली को मारा पीटा।
लगातार फोन पर धमकी भी दिया जा रहा है। जब इसकी सूचना संबंधित थाना क्षेत्र को की गई तो वहां दी पुलिस कर्मचारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल है।
इसको लेकर आज दो अगस्त को पावर हाउस पयागपुर पर सभी संविदा और सरकारी कर्मचारी उपस्थित होकर अपने उच्चाधिकारियों को सूचित किया।।इसके बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, उप जिलाधिकारी पयागपुर, उप जिलाधिकारी इकौना को रजिस्ट्री भेजकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मुकदमा दर्ज न होने पर सभी कार्य ठप करने की चेतावनी दी है।
