वाराणसी के घाट पर घूमने के लिए लगेगा एंट्री टैक्स, विपक्षी पार्टी ने जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी में अब वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी हो रही है जोकि अब काफी हद तक पूरी भी हो चूकी है। वाराणसी के गंगा तट पर जो लोग घुमने-फिरने बैठने के शौकीन है उनको अब तट पर घुमने के लिए खर्च करने होंगे पैसे जी हां आप सही समझ रहें अब गंगा …

वाराणसी। यूपी में अब वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी हो रही है जोकि अब काफी हद तक पूरी भी हो चूकी है। वाराणसी के गंगा तट पर जो लोग घुमने-फिरने बैठने के शौकीन है उनको अब तट पर घुमने के लिए खर्च करने होंगे पैसे जी हां आप सही समझ रहें अब गंगा तट के किनारे घूमने और बैठने के लिए लगेगी टिकट।

आपको बता दें कि वाराणसी में स्मार्ट सिटी कंपनी ने मंगलवार से नमो घाट (खिड़किया घाट) पर एंट्री टोकन सिस्टम लागू किया है। अब यहां 10 रुपए देने के बाद ही एंट्री मिलेगी। वो भी सिर्फ 4 घंटे के लिए। काशी के किसी घाट पर पहली बार कोई फीस लगाई गई है। यहां 84 पुराने घाट हैं। किसी पर भी फीस नहीं लगती। मगर नमो घाट पर घुमने के लिए लेना होगा अब टिकट।

मामले को लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी का ये फैसला विवादों में है। जिसको लेकर कांग्रेस और सपा ने इसका जमकर विरोध किया है। करारा जवाब देते हुए सपा ने टिव्ट भी किया हैं। मामले को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भी पूछ रहे हैं कि आजादी के अमृत महोत्सव पर PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ये कैसी परंपरा की शुरुआत की गई है…?

टूरिज्म का नया सेंटर है बना नमो घाट

आपको बता दें कि वाराणसी में 84 घाट हैं। इससे इतर राजघाट के मालवीय पुल के पास 35.83 करोड़ की लागत से नमो घाट (खिड़किया घाट) का फेज-1 तैयार किया गया है। PMO से कहा गया था कि घाट को डेवलपमेंट के सभी काम जब पूरे हो जाएंगे तभी लोकार्पण होगा। आधे-अधूरे काम का लोकार्पण PM नहीं करेंगे। अब ये काशी में टूरिज्म का नया सेंटर बन गया है। बीती 7 जुलाई को PM नरेंद्र मोदी वाराणसी आए थे। उन्हें नमो घाट को जनता को सौंपना था।

टिकट को लेकर अफसर ने कहा- फीस से घाट मेंटेन करेंगे

आपको बतादें कि स्मार्ट सिटी की ओर से अभी इस मसले पर आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। हालांकि, स्मार्ट सिटी के अफसरों का कहना है कि खिड़किया घाट पर भीड़ ज्यादा उमड़ रही थी। इसलिए 10 रुपए का टिकट लगाने का फैसला लिया गया है। 10 रुपए बहुत ज्यादा नहीं हैं और इससे घाट के मेंटेनेंस में मदद मिलेगी।

पढ़ें-वाराणसी: नमो घाट के निर्माण कार्य के स्थल पर युवती ने की जमकर हाथापाई, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार