उन्नाव: फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा आवंटित food safety on wheels रोस्टर अनुरूप जनपद उन्नाव आगमन के उपरांत खाद्य जागरूकता, खाद्य विश्लेषण एवं स्वस्थ भोजन ,सही पोषण के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम हेतु जिलाधिकारी उन्नाव ने शुभारंभ किया इस अवसर पर डीएम उन्नाव ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। …

उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा आवंटित food safety on wheels रोस्टर अनुरूप जनपद उन्नाव आगमन के उपरांत खाद्य जागरूकता, खाद्य विश्लेषण एवं स्वस्थ भोजन ,सही पोषण के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम हेतु जिलाधिकारी उन्नाव ने शुभारंभ किया इस अवसर पर डीएम उन्नाव ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।

एफएसडब्ल्यू द्वारा सुरक्षित खाद्य के बारे में जन सामान्य एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं को जागरूक किया जाना है। आज जनपद मे पुरवा तहसील के मिर्री चौराहा ,पुरवा बस स्टैंड, मंगत खेड़ा पर एसएसडब्ल्यू के माध्यम से कुल 90 खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए जिसमें 74 नमूने पास एवं 16 फेल पाए गए।

जिनमे मसालों, खाद्य तेलों , दूध एवं अन्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए तथा विश्लेषण के उपरांत परिणामों से अवगत भी कराया गया और जन सामान्य और खाद्य कारोबार करताओ को खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण को कैसे और किस प्रकार रोका जा सकता है इस बारे में जागरूक किया गया।

पढ़ें-बरेली: हिमगिरी एक्सप्रेस की गुलाब जामुन, जंक्शन की छोले-सब्जी मानकों में अनफिट

संबंधित समाचार