इटावा : कृष्ण जन्म पर नन्द बाबा के घर मनाई गई खुशियां, श्रीमद भागवत कथा का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भरथना/इटावा, अमृत विचार। भरथना नगर के मोहल्ला मोतीगंज पावर हाउस वाली गली स्थित दुर्गांचल गेस्ट हाउस में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथावाचक संध्या मां अन्नपूर्णा लाडली सरकार ने भगवान श्री कृष्ण और श्रीराम जन्मोत्सव का व्याख्यान किया। दुर्गांचल गेस्ट हाउस के विशाल परिसर में चल रही कथा में संध्या ने बताया कि भगवान …

भरथना/इटावा, अमृत विचार। भरथना नगर के मोहल्ला मोतीगंज पावर हाउस वाली गली स्थित दुर्गांचल गेस्ट हाउस में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथावाचक संध्या मां अन्नपूर्णा लाडली सरकार ने भगवान श्री कृष्ण और श्रीराम जन्मोत्सव का व्याख्यान किया। दुर्गांचल गेस्ट हाउस के विशाल परिसर में चल रही कथा में संध्या ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म भले ही मथुरा की जेल में हुआ था। फिर भी वे माया से प्रेरित होकर गोकुल पहुंच गए।

उधर कृष्ण के जन्म की खबर मिलते ही नंद बाब के घर जन्मोत्सव की खुशियां बनाई गई। उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान मनुष्य योनी में जन्म लेकर दुख: में भी सुखी जीवन जीने की सीख देते है। उन्होंने भगवान श्रीराम के जन्म का भी व्याख्यान करते हुए बताया कि प्रभू भगवान श्रीराम ने अयोध्या नरेश राजा दशरथ के वहां जन्म लिया था। इसके बावजूद वे शालीनता, नम्रता और मर्यादा पुरुषोत्म कहलाते है।

वे 14 वर्ष तक जंगलों में भटके,फिर भी उन्हें अभिमान नहीं था। जबकि मनुष्य के पास थोडा सा धन आने के बाद वह अभिमानी बन जाता है। इस बीच महाराज के साथ आए संगीतकारों ने भगवान के भजन प्रस्तुत किये। साथ ही संध्या ने व्याख्यान करते हुए कहा की गृहस्थ में रह कर सदाचार, परोपकार और सत्य के आधार पर जीवन जीने तथा सत्संग के जरिए सर्वव्यापी ईश्वर का नाम स्मरण करने की सलाह दी। भगवान को छप्पन भोग भी कराया गया। मुख्य यजमान सोनी शरद पोरवाल ने अपने परिवार सहित व्यास पीठ पोथी पूजन किया। साथ ही कथाकार का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें –सपा सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और अमरोहा के एमएलए इकबाल हुसैन पहुंचे बरेली

संबंधित समाचार