लखनऊ: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का गंभीर आरोप, कहा- पशुपालन विभाग में स्थानांतरण के नाम पर अधिकारियों ने जमकर किया खेल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पशुपालन विभाग में हुए स्थानांतरण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। कहा है कि भाजपा सरकार में स्थानांतरण उद्योग का रूप लेता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब पशुपालन विभाग में स्थानांतरण के नाम पर जमकर खेल हुआ …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पशुपालन विभाग में हुए स्थानांतरण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। कहा है कि भाजपा सरकार में स्थानांतरण उद्योग का रूप लेता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब पशुपालन विभाग में स्थानांतरण के नाम पर जमकर खेल हुआ है, धन उगाही हुई है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में एक ही दिन में पशु चिकित्सक का ट्रांसफर हुआ और उसी दिन उस ट्रांसफर को निरस्त कर दिया गया। इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जो भ्रष्टाचार की कहानी कह रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि अच्छे अधिकारियों की उपेक्षा न करें, नहीं तो भ्रष्टाचार और बढ़ता जाएगा। दरअसल,पशुपालन विभाग में हुये स्थानान्तरण में घोटाले का आरोप लग रहा है।
बताया जा रहा है कि एक दिन में ही पशुपालन विभाग के करीब 300 वेटरिनरी डॉक्टरों के तबादले किये गये,उन्हीं में से कई वेटरिनरी डॉक्टरों का तबादला उसी दिन निरस्त भी हो गया। हद तो तब हो गयी जब निरस्त किये गये तबादलों में संशोधन भी उस तारीख में कर दिये गये।
इतना ही नहीं आरोप तो यहां तक लगाया गया है कि कई ऐसे वेटरिनरी डॉक्टरों का स्थानान्तरण ही नहीं किया गया,जो सालों से एक ही जगह पर तैनात हैं। जबकि कई ऐसे चिकित्सकों का स्थानान्तरण कर दिया गया, जिनका स्थानान्तरण नीति के तहत हो ही नही सकता, इस पूरे मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले ही की जा चुकी है।
पढ़ें-सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने लगाया आरोप, कहा- MLC चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं
