अयोध्या: जिलाधिकारी की किसानों से अपील, जैविक विधियों से करें खेती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिसर व गांधी सभागार में किसान मेला प्रदर्शनी व खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों व निजी संस्थाओं व कृषकों द्वारा लगाई गई योजनाओं/उत्पादों के स्टाल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जन कल्याणकारी योजनाओं को जन सामान्य व कृषकों तक सुचारू …

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिसर व गांधी सभागार में किसान मेला प्रदर्शनी व खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों व निजी संस्थाओं व कृषकों द्वारा लगाई गई योजनाओं/उत्पादों के स्टाल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जन कल्याणकारी योजनाओं को जन सामान्य व कृषकों तक सुचारू रूप से पहुंचाने व व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।

नितीश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कृषकों में रसायनिक खेती के दुष्प्रभाव को बताया। साथ ही उनसे खेती में रसायनिक खादों का कम से कम प्रयोग करने व जैविक विधियों के माध्यम से कम लागत में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनपद स्तर जनूपदीय एवं तहसील स्तर पर तहसील प्रयोगशालायें स्थापित की गई हैं।

किसान अपने खेत से चार से पांच स्थानों से साधारण मिट्टी को अच्छी तरह मिलाकर कम से कम 500 ग्राम मिट्टी लेकर मृदा नमूना भेजकर चेक कराएं, ताकि उन्हें पता चल सके खेत में कौन सी फसल ली जानी है, ताकि उसी के अनुसार उर्वरक की संस्तुति की जा सके।

प्रत्येक मृदा नमूना के विश्लेषण हेतु विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर मृदा परीक्षण अपने नजदीकी मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं में मिट्टी की जांच करा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, किसान विकास केंद्र मसौधा के वैज्ञानिक विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

पढ़ें-चुनाव, सिर्फ जीत ही नहीं, संगठन विस्तार का भी अवसर : पीएम मोदी

संबंधित समाचार