एकनाथ शिंदे ने बताया महाराष्ट्र में इस दिन होगा कैबिनेट का विस्तार
महाराष्ट्र। एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन अब तक महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। वहीं इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार पांच अगस्त को कैबिनेट का विस्तार होगा। सूत्रों की मानें तो शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार राजभवन में …
महाराष्ट्र। एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन अब तक महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। वहीं इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार पांच अगस्त को कैबिनेट का विस्तार होगा। सूत्रों की मानें तो शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार राजभवन में शाम के वक्त होना है।
बता दें मंगलावर को ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उनकी सरकार अच्छा काम कर रही है और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। वहीं सीएम शिंदे ने मंगलवार को पुणे में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। भले ही पूर्ण मंत्रिमंडल न हो, लेकिन सरकार कुशलतापूर्वक काम कर रही है। हमने ऐसे कई निर्णय लिए हैं जो जनोन्मुखी हैं।
ये भी पढ़ें- गुजरात: सुरेंद्रनगर में पांच बच्चों की नहाते समय डूबने से मौत
