मथुरा: आखिर चौकी प्रभारी ने महिला को क्यों पीटा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। थाना गोविंद नगर की रिपोर्टिंग चौकी बिरला मंदिर इंचार्ज मारपीट का आरोप लगाते हुए एक राधेश्याम कालोनी निवासी महिला ममता देवी बुधवार को एसएसपी कार्यालय के गेट के बाहर धरना पर बैठ गईं। महिला द्वारा एसएसपी कार्यालय के गेट पर बैठने से कार्यालय में आने जाने वालों का रास्ता बाधित हो गया। …

मथुरा, अमृत विचार। थाना गोविंद नगर की रिपोर्टिंग चौकी बिरला मंदिर इंचार्ज मारपीट का आरोप लगाते हुए एक राधेश्याम कालोनी निवासी महिला ममता देवी बुधवार को एसएसपी कार्यालय के गेट के बाहर धरना पर बैठ गईं। महिला द्वारा एसएसपी कार्यालय के गेट पर बैठने से कार्यालय में आने जाने वालों का रास्ता बाधित हो गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझा-बुझाकर हटाने का प्रयास किया। जब महिला तैयार नहीं हुई तो मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे जबरन खींचकर गेट से एक तरफ हटा दिया और पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों को निकाला गया।

बुधवार की दोपहर 11:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक बैठी रही। इस बीच एसपी क्राइम और सदर थाना प्रभारी ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला चौकी इंचार्ज बिडला मंदिर को निलंबित कर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज होने पर ही धरने से उठने की मांग पर अड़ी रही। अधिकारियों ने महिला को समझाया कि वह अपना प्रार्थना पत्र देकर इसके बाद उसकी जांच की जाएगी। जांच में यदि चौकी इंचार्ज दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। समाचार भेजे जाने तक महिला एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हुई थी। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- थुरा: डाकियों के हाथ में देश की आन और शान

 

संबंधित समाचार