मथुरा: देश की आन-बान-शान को लेकर निकलीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीव भवन तक निकाली रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को मथुरा में जागरुकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी कार्यालय से राजीव भवन तक आंगनबाडी कार्यकर्ता राष्ट्रगान एवं राष्ट्र गीत गाते हुए चल रहे थे। बुधवार …

मथुरा, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को मथुरा में जागरुकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी कार्यालय से राजीव भवन तक आंगनबाडी कार्यकर्ता राष्ट्रगान एवं राष्ट्र गीत गाते हुए चल रहे थे।

बुधवार की पूर्वाह्न 11बजे जिलाधिकारी ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट से शुरु हुई रैली कचहरी पेट्रोल पंप के पीछे होते हुए राजीव भवन पहुंची। यहां से वापस कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सभागार में उन्हें राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्हें बताया गया कि जब वह लोगों को हर घर तिरंगा योजना के तहत अपने घऱ पर तिरंगा लगाने को जागरुक करें तो लोगों को बताएं कि केसरिया रंग ऊपर होना चाहिए। जानकारी के अभाव में या फिर किसी और कारण से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न होने पाए।

इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि जिले को चार लाख झंडे घर-घर लगवाने का लक्ष्य मिला है। जिनके निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूह एवं टेलरों को सम्मिलित करते हुए झण्डा निर्माण समूहों का गठन किया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम को 103351, मथुरा छावनी परिषद को 3951, नगर पंचायत कोसी कलां को 9242, नन्दगांव को 1772, बरसाना को 1721, छाता को 3621, चैमुहां को 2027, बाजना को 1383, गोकुल को 756, महावन को 1692, बल्देव को 1817, फरह को 1602, राधाकुण्ड को 1156, गोवर्धन को 1935, सौंख 1470, विकास खण्ड बल्देव को 28627, चैमुहां को 20550, छाता को 28688, फरह को 23756, गोवर्धन को 27645, मांट को 25880, मथुरा को 21817, नन्दगांव को 20962, नौहझील को 28189 तथा राया विकास खण्ड को 24972 झण्डें बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: आखिर चौकी प्रभारी ने महिला को क्यों पीटा?

संबंधित समाचार