बरेली: तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीय धर्म निभाना है- डॉ. केएम अरोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराना है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने बताया हम सभी को अपना राष्ट्रीय धर्म निभाना …

बरेली, अमृत विचार। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराना है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने बताया हम सभी को अपना राष्ट्रीय धर्म निभाना है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समाज के अंदर राष्ट्रभक्ति की जन जागरण करते हुए हमें अपने बच्चों से तिरंगा लगवाना है। जिससे हमारे देश के बच्चे अपने ध्वज अपने राष्ट्र को जान सकें और उसके प्रति सम्मान बनाए रखेंगें।

उन्होंने बताया मंडल स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी और महानगर के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक निकाली जाएगी। इस मौके पर महानगर महामंत्री प्रतेश पांडे, अधीर सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी,डॉ. तृप्ति गुप्ता, देवेंद्र जोशी, रेखा श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, राज अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश लोधी, मोहित कपूर, कन्हैया राजपूत, विक्रम शर्मा, नरेंद्र मौर्या, राज बहादूर मौर्या, हरबंस सेठी गौरव गुप्ता अदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: आजम नगर में ताजिया जुलूस की राह में तमाम रोड़े, तारों का जाल, मस्जिद के सामने गंदी नालियां बनी जंजाल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा