कानपुर : बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
कानपुर, अमृत विचार। पतारा कस्बे में तीन दिन से बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीण बुधवार दोपहर ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठ गए। बता दें कि घाटमपुर के पतारा कस्बे को तीन दिन से बिजली ना मिलने से परेशान ग्रामीण बुधवार दोपहर ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन शुरू होते ही बारिश …
कानपुर, अमृत विचार। पतारा कस्बे में तीन दिन से बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीण बुधवार दोपहर ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठ गए। बता दें कि घाटमपुर के पतारा कस्बे को तीन दिन से बिजली ना मिलने से परेशान ग्रामीण बुधवार दोपहर ब्लॉक गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन शुरू होते ही बारिश होने लगी, लेकिन सभी वहीं डटे रहे। उन्होंने सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। समस्या का हल ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ कल्लू मिश्रा, ग्राम प्रधान पतारा शिवभजन पाल,वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान, प्रधान संघ अध्यक्ष शिव कुमार यादव सोनू पाठक, अंशू तिवारी, आशीष, भोला अग्निहोत्री, वीरेंद्र का आरोप है कि तीन दिनों से पतारा कस्बा समेत दो दर्जन गांवों में बिजली नहीं आ रही है।
शम्भुहा सबस्टेशन से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिससे परेशान बुधवार को धरने पर बैठना पड़ा। धरने पर बैठने के लगभग आधे घंटे बाद बारिश होने लगी, लेकिन सभी लाेग वहीं बैठे रहे। तीन घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग को कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। दो घन्टे देरी से पहुंचे एसडीओ ने लिखित आश्वासन देते धरना समाप्त करने का आग्रह किया और बिजली समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें –गोरखपुर : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बोले – प्रदेश में हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार देगी सरकार
