बदायूं: कांवड़ियों से मारपीट के बाद गांव में दहशत, घरों में बंद ग्रामीण, पीएसी तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र एक गांव में कांवड़ियों से मारपीट के बाद पुलिस की नजर है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है और ग्रामीण अपने घरों में बंद हैं। संगठनों की ओर से थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर दूसरे समुदाय के आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई …

अमृत विचार, बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र एक गांव में कांवड़ियों से मारपीट के बाद पुलिस की नजर है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है और ग्रामीण अपने घरों में बंद हैं। संगठनों की ओर से थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर दूसरे समुदाय के आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठनों के अनुसार पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा।

गांव लहरा लाड़पुर निवासी ग्रामीण गांव गुलड़िया के शिव मंदिर पर जलाभिषेक करके वापस लौट रहे थे। गांव दूबो में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों को मारा पीटा और पत्थरबाजी की थी। जिसमें 20 कांवड़िया घायल हो गए थे।

पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज करके दबिश देकर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। दोनों गांवों में पुलिस बल और पीएसी के जवानों की तैनाती है। हिंदू संगठन पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं हैं। बुधवार को कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी थाना प्रभारी से मिले। ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को आसपास दूसरे समुदाय के बहुल्य गांव होने की वजह से ग्रामीणों ने बुधवार को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। कहा कि जब तक विवाद शांत नहीं हो जाता वह बच्चों को बाहर नहीं भेजेंगे।

दोनों गांवों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गांव के कुछ ग्रामीण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वह और ज्यादा सुरक्षा मांग रहे हैं। पुलिसकर्मियों को पैनी नजर रखने को कहा गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी—सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात।

संबंधित समाचार