प्रयागराज पुलिस लाइन में सिपाही ने खुद को मारी गोली, महकमे में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी प्रयागराज जिले के पुलिस लाइन के अंदर एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक सिपाही का नाम आकाश कुमार था जो 2019 बैच का सिपाही था, सूचना के बाद मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। घटनास्थल …

प्रयागराज। यूपी प्रयागराज जिले के पुलिस लाइन के अंदर एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक सिपाही का नाम आकाश कुमार था जो 2019 बैच का सिपाही था, सूचना के बाद मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। घटनास्थल की छानबीन की गई। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

मथुरा जिले के अतरौनी के रहने वाले सिपाही आकाश कुमार (29) की ड्यूटी किसी वीआईपी के अंगरक्षक के तौर पर लगी थी। वह पुलिस लाइन में रहता था। बुधवार को शाम करीब छह बजे उसने अपनी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पुलिस वाले पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था और उसकी कार्बाइन भी बगल में पड़ी थी।

आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। उसने घटना को क्यों अंजाम दिया इसके पीछे क्या कारण हैं इसकी छानबीन में पुलिस लग लग गई। घटना के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में भी कोहराम सा मच गया। परिवार के लोग प्रयागराज के लिए निकल गए हैं। मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी कार्बाइन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : कांस्टेबल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस लाइन में दी गई सलामी

संबंधित समाचार