अयोध्या : संत तुलसी दास की जयंती पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। हिन्दू इंटर कॉलेज में श्री रामचरित मानस के रचयिता संत तुलसी दास की जयंती मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जनार्दन उपाध्याय व प्रधानाचार्य राम प्रियाशरण सिंह ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. जनार्दन उपाध्याय ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन के विभिन्न सोपानों व …
रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। हिन्दू इंटर कॉलेज में श्री रामचरित मानस के रचयिता संत तुलसी दास की जयंती मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जनार्दन उपाध्याय व प्रधानाचार्य राम प्रियाशरण सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. जनार्दन उपाध्याय ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन के विभिन्न सोपानों व उनकी अनन्य कालजयी कृतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तुलसी का काव्य लोककल्याण का दिव्य दीप और मनुष्य के लोककल्याण का मुक्ति पथ है। प्रवक्ता अनिल खरे ने कहा युवा सन्त तुलसीदास के मार्मिक जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उत्कृष्ट बनाएं। शिक्षक आशीष शर्मा और अशोक कुमार राय ने सन्त तुलसी दास ने जीवन की अनन्य परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।
निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें मानसी प्रथम, हर्षित राय द्वितीय, मन्तशा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रा मानसी तिवारी द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना से श्रोताओं के मन मोह लिया। संचालन प्रवक्ता कामेश मणि पाठक ने किया। प्रवक्ता राम मिलन यादव, राजेंद्र कुमार तिवारी,अंजनी यादव, राधे कृष्णा नन्द यादव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –बरेली: मातमी धुनों के साथ उठाया गया जुमेरात वाला ताजिया
