बदायूं: गर्भवती पत्नी को ससुरालियों ने जमकर पीटा, फिर पति ने दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। दहेज लोभी ससुरालियों ने महिला को पहले जमकर पीटा। ससुरालियों के कहने पर पति ने अपनी नौ महीने की गर्भवती पत्नी को तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज, मारपीट और मुस्लिम महिला की विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत …

बदायूं, अमृत विचार। दहेज लोभी ससुरालियों ने महिला को पहले जमकर पीटा। ससुरालियों के कहने पर पति ने अपनी नौ महीने की गर्भवती पत्नी को तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज, मारपीट और मुस्लिम महिला की विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद निवासी सीवा पुत्री स्व. हव्वी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी दो वर्ष पहले मोहल्ला नयागंज निवासी शानू पुत्र अफसर से हुई थी। सीवा के माता और भाई ने सामान और जेवर दिया था। जिससे पति शानू, सास रेशमा, ससुर अफसर, ननद गुड़िया उर्फ आसमा खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिनों के बाद ही कम दहेज की बात पर ताने मारने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे।

सीवा गर्भवती हैं इसके बाद भी ससुरालियों ने कई बार मारपीट करके घर से निकाल दिया। सीवा ने ससुरालियों को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। 8 अगस्त को शाम लगभग साढ़े 8 बजे सीवा मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी अपनी बहन इशरत बी के घर पर थीं। आरोप है कि इसी दौरान सीवा के ससुराली वहां आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

गाली देने का विरोध किया तो ससुरालियों ने सीवा और इशरत बी की पिटाई लगा दी। ससुरालियों के कहने पर शानू ने सीवा को जमकर पीटा और तीन तलाक बोल दिया। नौ महीने की गर्भवती होने के बाद भी परेशान सीवा तहरीर देकर कोतवाली सिविल लाइन पहुंची। सीवा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शानू, रेशमा, अफसर और गुड़िया उर्फ आसमा के खिलाफ रिपोर्ट हुई है।

यह भी पढ़ें-बदायूं: छेड़छाड़ के आरोप में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पर FIR, जानें पूरा मामला 

संबंधित समाचार