हरदोई : खाईं में गिरी पुलिस की गाड़ी, बाल-बाल बचे जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे पुलिस के जवान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस की गाड़ी खाईं में जा घुसी। उस पर सवार जवानों को चोंटे आई है। वहीं एसएचओ सुरसा बाल-बाल बच गए। हादसा सुरसा थाने के पौथेपुरवा के पास महुरा कला चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर …

हरदोई, अमृत विचार । चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे पुलिस के जवान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस की गाड़ी खाईं में जा घुसी। उस पर सवार जवानों को चोंटे आई है। वहीं एसएचओ सुरसा बाल-बाल बच गए।

हादसा सुरसा थाने के पौथेपुरवा के पास महुरा कला चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर हुआ। दरअसल हुआ ऐसा कि सुरसा एसएचओ ओमप्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी से थाने के महुरा कला में पंचायत उप चुनाव कराने के लिए गए हुए थे। वहीं से वापस लौट रहे थे। इसी बीच पौथेपुरवा के पास महुरा कला चौराहे से कुछ दूरी पर गाड़ी अचानक बहक गई और खाईं में जा घुसी।

हादसा होता देख वहां आस-पास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह गाड़ी के अंदर फंसे पुलिस जवानों को किसी तरह बाहर निकाला और उन्हें इलाज मुहैया कराया। इस हादसे में गाड़ी पर सवार एसएचओ श्री सिंह बाल-बाल बच गए, जबकि पुलिस जवानों के चोंटे आई है। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का कहना है कि सभी पुलिस के जवान किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें –उन्नाव: कल्याणी जीर्णोद्धार का रास्ता होगा साफ, शिकायतों का चौपाल लगाकर होगा समाधान

संबंधित समाचार