बरेली: पति की हत्या के आरोप में पत्नी जोया गई जेल, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति जीशान की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी जोया अख्तर उर्फ सोमी को जेल भेज दिया। बताते चलें कि थाना इज्जतनगर के आकांक्षा एन्क्लेव में रहने वाले जीशान अख्तर की हत्या कर दी गई थी। थाना इज्जतनगर में 2 अगस्त को हत्या का मुकदमा पंजिकृत किया गया था। इस …

बरेली, अमृत विचार। पति जीशान की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी जोया अख्तर उर्फ सोमी को जेल भेज दिया। बताते चलें कि थाना इज्जतनगर के आकांक्षा एन्क्लेव में रहने वाले जीशान अख्तर की हत्या कर दी गई थी। थाना इज्जतनगर में 2 अगस्त को हत्या का मुकदमा पंजिकृत किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने जांच में पाया की मृतक की पत्नी जोया अख्तर उर्फ सोमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जीशान की हत्या कर दी। इस आरोप में पुलिस ने जोया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं जीशान की पत्नी ने आरोपो को निराधार बताया है। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक को गलत ठकरा दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: आवारा गोवंशीय पशु बने मुसीबत, किसानों की फसल को पहुंचा रहे भारी नुकसान

संबंधित समाचार