पक्षी के टकराने के बाद ‘गो फर्स्ट’ का विमान लौटा वापस, मामले की DGCA कर रहा जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अहमदाबाद से बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने के बाद गो फर्स्ट के एक विमान से अचानक एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान को वापस अहमदाबाद लौटना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस मामले की जांच कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि …

नई दिल्ली। अहमदाबाद से बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने के बाद गो फर्स्ट के एक विमान से अचानक एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान को वापस अहमदाबाद लौटना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस मामले की जांच कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट पर रवाना होने के कुछ ही देर बाद विमान से पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद विमान वापस अहमदाबाद लौट आया। विमानन कंपनी ‘गो फर्स्ट’ ने इस मामले पर बयान के ”पीटीआई-भाषा” के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- Salute: देश की ये 5 जांबाज महिला सैनिक हैं बेहद खासमखास, इन्होंने रच दिया इतिहास

संबंधित समाचार