बहराइच : बिना विकास कार्य के ही 5.2 लाख का हुआ गोलमाल, लोकपाल जांच में भ्रष्टाचार की खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार । बेलनापारा गांव में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की ओर से बिना विकास कार्य कराए ही 5.2 लाख का बंदरबांट कर दिया गया है। इतना ही नहीं कागज में मजदूरों से काम दिखाकर ट्रैक्टर से कराया गया है। इसकी जांच गुरुवार को मनरेगा लोकपाल ने की। उन्होंने सभी के …

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार । बेलनापारा गांव में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की ओर से बिना विकास कार्य कराए ही 5.2 लाख का बंदरबांट कर दिया गया है। इतना ही नहीं कागज में मजदूरों से काम दिखाकर ट्रैक्टर से कराया गया है। इसकी जांच गुरुवार को मनरेगा लोकपाल ने की। उन्होंने सभी के विरुद्ध मुकदमा के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।

जरवल विकासखंड के बेलनापारा ग्राम पंचायत के एक ग्रामीण ने मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत मनरेगा लोकपाल से की थी। ग्रामीण का आरोप है कि गांव में बिंद्रा यादव के खेत से भोला के खेत तक मिट्टी पटाई का कार्य दिखाकर एक लाख 59 हजार 963 रुपए का भुगतान करा लिया गया। जबकि मौके पर कोई काम नहीं हुआ है तो वही कसीम के खेत से हाजी इश्तियाक के खेत तक वर्तमान समय में मिटटी पटाई का कार्य दिखाकर पैसा निकाला जा रहा है तो वही गांव के पूरब में मथुरा के खेत के पास तालाब का काम ट्रैक्टर से करा कर 3 लाख 42 हजार 391 रुपए का भुगतान करा लिया गया है। ग्राम पंचायत में कागजों पर 64 मजदूर 6 कामों में कार्य कर रहे हैं वास्तविकता में ट्रैक्टर से समतलीकरण कार्य कराकर दिखाकर ग्राम प्रधान द्वारा पैसा निकाला जा रहा है।

मनरेगा लोकपाल ने जांच के बाद दोषियों पर मुकदमा दर्ज करवाने एवं सरकारी पैसे की रिकवरी करवाने की बात कही है। इस संबंध में मनरेगा लोकपाल उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि एक सड़क मार्ग पाया गया है जिसमें वर्तमान समय में कोई काम नहीं हुआ है जबकि कर्मचारियों द्वारा पैसे का भुगतान कर दिया गया हैं। संबंधित कर्मचारियों से कामों के कागजात पेश करने के लिए कहा गया है उसके बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर सरकारी पैसे की रिकवरी करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें –बरेली: हॉस्पिटल की ओर से कांवड़ियों का किया गया स्वागत

संबंधित समाचार