बहराइच : अनियंत्रित कार पलटी, महिला समेत छह घायल
विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार । गोंडा बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को कार राहगीर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में थाने से 100 मीटर पहले गोंडा से …
विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार । गोंडा बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को कार राहगीर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में थाने से 100 मीटर पहले गोंडा से आ रही कार गुरुवार को पैदल जा रहे दो राहगीरों को बचाने के चक्कर में पलट गई। गोंडा की ओर से आ रही स्विफ्ट कार विशेश्वरगंज थाने से 100 मीटर पहले पैदल घर जा रहे राजेंद्र प्रसाद (40) पुत्र लालमणि उम्र व विजय कुमार उर्फ पिल्लू (55) पुत्र रामचंद्र निवासी ईश्वरनाथ पुरवा कंछर को ठोकर मारते हुए कार पलट गई।
कार में बैठी मीना कुमारी पत्नी सत्य पूजन ग्राम व पोस्ट हरिपुर जनपद जौनपुर, सत्य पूजन पुत्र केदारनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी जौनपुर आजाद पुत्र बाबू उम्र 33 वर्ष निवासी जौनपुर हसान नवाब पुत्र नब्बन उम्र 37 वर्ष अर्जुन नगर कॉलोनी जनपद लखीमपुर खीरी वारिस अली पुत्र फैयाज अली उम्र 45 वर्ष निवासी गोला जनपद लखीमपुर को भी चोटें लगी है। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें –अमरोहा: कलेक्शन एजेंट से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार
