बरेली: सिलेंडर में लगी आग से जला युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रसोई में खाना गर्म करते समय पाइप से गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कैंट के कांधरपुर निवासी धर्मपाल मजदूरी करते हैं। उनका बेटा योगेंद्र उर्फ छोटू (27) पेंटर …

बरेली, अमृत विचार। रसोई में खाना गर्म करते समय पाइप से गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

कैंट के कांधरपुर निवासी धर्मपाल मजदूरी करते हैं। उनका बेटा योगेंद्र उर्फ छोटू (27) पेंटर था। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 9 बजे खाना गर्म कर रहा था। इसी बीच सिलेंड के पाइप से गैस लीकेज के कारण आग लग गई। इससे योगेंद्र झुलस गए। पति की चीख सुनकर पत्नी श्रीदेवी वहां आईं। पति को किचन से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्लाट के नाम पर युवक से ठग लिए तीन लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार