बहराइच: प्रधान पद के लिये हुये उप चुनाव में 77% पड़ा मतदान, बक्से में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/मोतीपुर/बहराइच। जिले के दो विकास खंड में गुरुवार ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव हुआ। मतदाताओं ने उपचुनाव के लिए मतदान किया। सुरक्षा के बीच मतपेटिका को ब्लॉक परिसर में रखा गया है। कैसरगंज विकास खंड क्षेत्र के नाकोड़ा गांव में पूर्व में मृतक प्रधान की जगह पर आज हुए प्रधानी के उपचुनाव में …

कैसरगंज/मोतीपुर/बहराइच। जिले के दो विकास खंड में गुरुवार ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव हुआ। मतदाताओं ने उपचुनाव के लिए मतदान किया। सुरक्षा के बीच मतपेटिका को ब्लॉक परिसर में रखा गया है। कैसरगंज विकास खंड क्षेत्र के नाकोड़ा गांव में पूर्व में मृतक प्रधान की जगह पर आज हुए प्रधानी के उपचुनाव में 77% मतदान हुआ।

चुनाव मैदान में पांच महिलाएं प्रधानी के लिए टाल ठोक रही हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को कैसरगंज ब्लॉक परिसर में होगा। नोडल अधिकारी अवर अभियंता अमित कुमार व पीठासीन अधिकारी बालकृष्ण मिश्रा ने बताया लगभग 77% मतदान हुआ है जिसमें 1265 वोट पड़े हैं।

इस मौके पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा चुनाव प्रभारी परमानंद तिवारी के साथ नायब तहसीलदार विजय कुमार शांति व्यवस्था के लिए मौजूद रहे। उधर मिहिपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत लाल बोझा के लिए मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मत पेटिका को ब्लॉक मुख्यालय लाकर जमा कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी रामेंद्र कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्राम प्रधान पद के लिये हुए उप चुनाव में पड़े 80 फीसदी मत

संबंधित समाचार