राजनैतिक जमीन खिसकने की कांग्रेस को बौखलाहट: साध्वी निरंजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। तिरंगा देश का सम्मान है जिसे भारत के हर नागरिक को दिल व घर में रखना चाहिए। उसे स्वतंत्रता दिवस पर फहराना हम सब भारतीयों का कर्तव्य है। कांग्रेस को तिरंगें को लेकर कोई राजनीति नहीं करना चाहिए। तिरंगा किसी दल का नहीं देश की पहचान है। कांग्रेस की राजनैतिक जमीन खिसकने लगी है। …

फतेहपुर। तिरंगा देश का सम्मान है जिसे भारत के हर नागरिक को दिल व घर में रखना चाहिए। उसे स्वतंत्रता दिवस पर फहराना हम सब भारतीयों का कर्तव्य है। कांग्रेस को तिरंगें को लेकर कोई राजनीति नहीं करना चाहिए। तिरंगा किसी दल का नहीं देश की पहचान है।

कांग्रेस की राजनैतिक जमीन खिसकने लगी है। उसी बौखलाहट में कांग्रेस तिरंगे को लेकर राजनीति कर रही है, जो उचित नहीं। उक्त विचार केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक रही है जिसको लेकर उनमें बैखलाहट है। तिरंगे को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है, तिरंगा हमारा या तुम्हारा नहीं तिरंगा राष्ट्र का है गौरव का प्रतीक है। व्यक्तिगत रूप से हर दल का झंडा अलग है, संघ का झंडा अलग है,भाजपा पार्टी का झंडा अलग है।

उन्होंने कहा कि जब घर में भोजन में कुछ खाने को नहीं होता तो हर बर्तन में हाथ डालता है, वही स्थिति कांग्रेस की हो गई है। नेशनल हेराल्ड मामले में हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। जो गलत होता है चोर के दाढ़ी में तिनका होता है।

सपा के सांसद सफ्फीकुल रहमान द्वारा तिरंगे को लेकर दिए गए बयां पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विचारधारा दल से ऊपर होती है और प्रत्येक व्यक्ति के दिल में राष्ट्र ध्वज होना चाहिए, राष्ट्रीय ध्वज से कोई समझौता नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा- प्रदेश की राजधानी लक्ष्मणपुरी में आकर हो रहा गर्व का अनुभव

संबंधित समाचार