हरदोई : पानी की टंकी में गिरकर छात्र की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । सरकारी पानी की टंकी के पास दोस्तों के साथ खेल रहा सातवीं का छात्र अचानक उसमें गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा बिलग्राम कोतवाली के जलालपुर में हुआ है। बताते हैं कि जलालपुर निवासी हैप्पी का 9 वर्षीय पुत्र लकी जूनियर हाईस्कूल में सातवीं का छात्र था। गुरुवार को …

हरदोई, अमृत विचार । सरकारी पानी की टंकी के पास दोस्तों के साथ खेल रहा सातवीं का छात्र अचानक उसमें गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा बिलग्राम कोतवाली के जलालपुर में हुआ है।

बताते हैं कि जलालपुर निवासी हैप्पी का 9 वर्षीय पुत्र लकी जूनियर हाईस्कूल में सातवीं का छात्र था। गुरुवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ वहीं बन रही सरकारी पानी की टंकी के पास खेल रहा था।तभी अचानक वह उसके अंदर गिर कर पानी में डूब गया। उसके दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। लकी दो भाईयों में बड़ा था। हादसे से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें –मैनपुरी: पहले युवती की हत्या…फिर खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान युवक की भी मौत

संबंधित समाचार